जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के ग्राम पंचायत खानपुर अकबर में नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा गठित आजाद कृषक क्लब के आधार उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए पशु चिकित्साधिकारी करंजाकला डा. आलोक चौधरी ने कहा कि खेती के द्वारा प्रत्येक मनुष्य को पेट भर भोजन मिलता है।
यदि किसान खेती करना छोड़ दें तो किसी को भोजन नहीं मिलेगा। आज किसान खेती को घाटे का सौदा मान रहा है। किसानों को सामूहिक ताकत के बल पर आदर्श खेती करने का मॉडल प्रस्तुत करना चाहिए। सरकार किसानों के उत्पादन बढ़ाने हेतु लगाकर प्रयासरत है। उसके बावजूद भी किसान आज खेती से मोह भंग कर रहा है। किसानों को गैर रासायनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि खेती के साथ—साथ अच्छे नस्ल के दुधारू पशु पालने का सुझाव दिया। और कहा कि जंगली जानवरों और नीलगाहों से बचने के लिए किसान स्वयं उपाय खोंजे। यदि प्रत्येक किसान सामूहिक रूप से प्रयास करे तो निश्चित ही जंगली जानवरों से छुटकारा मिल सकता है।
कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक क्लब के माध्यम से किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। छोटे—छोटे बैंक से ऋण लेकर अपनी जीविका के साधन खड़ा कर सकते हैं। फूल की खेती, सब्जी की खेती के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र निषाद ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान अरविंद सिंह ने किया। इस किसान गोष्ठी में आजाद कृषक क्लब से जुड़े नरेंद्र मौर्य, करिया शर्मा, तीरथ विश्वकर्मा, राम आसरे हरिजन, आशा देवी, सुनिता देवी, पन्ना लाला, लालमणि, संजय सोनकर, दिनेश, डा. समरजीत प्रजापति सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

No comments
Post a Comment