चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के दो वाहन बरामद

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक केके चौधरी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बदलापुर व थानाध्यक्ष महाराजगंज व शहर कोतवाली पुलिस टीम ने 4 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो मारूति स्विफ्ट डिजायर भी बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन चोर गिरोह के कुछ लोग मुम्बई से वाहन चोरी करके महराजगंज क्षेत्र में बेचने के उद्देश्य से इकट्ठा हुये। इस पर प्रभारी महराजगंज अपनी टीम के साथ मौके की तरफ बढ़े कि उधर से प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली, उपनिरीक्षक मो. सगीर, आरक्षी शमशेर सिह लोहिन्दा चौराहे पर आ गये। घेराबंदी करके मौके से 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से चोरी की चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इसके बाद धारा 41, 411, 413, 414, 417, 420,  482, 483, 485, 488, 489 भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चोरों में राधेश्याम सिंह पुत्र स्व. रामपाल सिंह निवासी सीड थाना बदलापुर जनपद जौनपुर, सूर्यभान सिंह पुत्र स्व. जगतपाल सिंह निवासी रामगढ़ रूपीकापुरा थाना लम्भुआ जिला सुल्तानपुर, राकेश सिंह उर्फ भोथाले पुत्र जंग बहादुर सिंह निवासी धनेछे थाना लम्भुआ जिला सुल्तानपुर और लकी सिंह पुत्र तालुकदार सिंह निवासी फत्तुपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर हैं। वाहन चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सन्तोष दीक्षित प्रभारी निरीक्षक महराजगंज, केके मिश्र प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली, उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय थाना महराजगंज, उपनिरीक्षक मो. सगीर अहमद थाना खहर कोतवाली, आरक्षी शमशेर सिंह थाना शहर कोतवाली, सर्वेश विक्रम थाना महराजगंज, अनिल सिंह थाना महराजगंज व आरक्षी कमलेश गुप्ता थाना महराजगंज हैं।

No comments

Post a Comment

Home