जौनपुर । देश का प्रमुख सियासी घराना ठाकुर हरगोविंद सिंह का परिवार आज भी देश सेवा और सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है । जिसकी मिसाल अगर आपको देखना है तो शिराज़ेहिंद जौनपुर की सरज़मीन पर आइये । इतने बड़े सियासी घराने की बेटी आज भी समाज के उस तबके को जीने का मंत्र दे रही है जिसे समाज हीन भावना से देखता है । जी हां इसी घराने की डॉ सीमा सिंह जौनपुर में एड्स के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है तो वही एड्स जैसी घातक बीमारी से ग्रस्त लोगों को समाज की मुख्यधारा में कदम से कदम मिला कर चलने का मूल मंत्र भी दे रही है । इस मुहिम में सीमा सिंह ने अपने प्रयास से काफी हद तक कामयाबी भी हासिल कर ली है । डॉ सीमा सिंह के कार्यो को देखते हुए उन्हें वाराणसी में सम्मानित भी किया गया है ।
डॉ सीमा सिंह ने बताया कि एड्स रोगियों से दूर भागने के बजाय उन्हें प्यार व सम्मान दें ।
उन्होंने कहा कि एड्स की दवा लेकर व्यक्ति पूरी ज़िंदगी सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर सामान्य तरीके से अपना जीवन यापन कर सकता है पर यह बीमारी कभी छूआ-छूत से नहीं होती। इससे बचाव का सिर्फ व सिर्फ निदान सुरक्षा व सर्तकता है। हमारे देश में इस बीमारी के बढ़ते कदम से हमें चिंतित होना चाहिए। विदेशों की यह बीमारी हमारे देश तक यदि पहुंची हैं तो इसमें कहीं न कहीं हमारी चूक ही है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों को तिरस्कार की नही बल्कि आपके प्यार की आवश्यकता होती है। हम उन्हें अपने ही समान सम्मान देने के योग्य समझें। एडस की जानकारी रखना ही इससे बचाव का उपाय हैं। उन्होंने लोगो का आह्वान किया कि इससे बचाव के उपाय को अधिक से अधिक लोगों को बताएं। इससे इस जानलेवा बीमारी पर अंकुश लग सकता है।
ज़िला महिला चिकित्सालय में एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सीमा सिंह ने काफी परिश्र्म किया है कम संसाधन होने के बावजूद भी वो अपने काम के प्रति काफी सजग रहती है ।
उन्होंने कहा कि एड्स की दवा लेकर व्यक्ति पूरी ज़िंदगी सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर सामान्य तरीके से अपना जीवन यापन कर सकता है पर यह बीमारी कभी छूआ-छूत से नहीं होती। इससे बचाव का सिर्फ व सिर्फ निदान सुरक्षा व सर्तकता है। हमारे देश में इस बीमारी के बढ़ते कदम से हमें चिंतित होना चाहिए। विदेशों की यह बीमारी हमारे देश तक यदि पहुंची हैं तो इसमें कहीं न कहीं हमारी चूक ही है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों को तिरस्कार की नही बल्कि आपके प्यार की आवश्यकता होती है। हम उन्हें अपने ही समान सम्मान देने के योग्य समझें। एडस की जानकारी रखना ही इससे बचाव का उपाय हैं। उन्होंने लोगो का आह्वान किया कि इससे बचाव के उपाय को अधिक से अधिक लोगों को बताएं। इससे इस जानलेवा बीमारी पर अंकुश लग सकता है।
No comments
Post a Comment