अवकाशप्राप्त प्रवक्ता का निधन

जौनपुर। करंजाकला विकास खण्ड के दक्षिणपट्टी बबरखा गांव निवासी एवं रामलखन इण्टर कालेज रामपुर से प्रवक्ता के पद से अवकाशप्राप्त सामिन रजा खां का बुधवार को निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे जिनका शव गांव के कब्रिस्तान में दफन किया गया। उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव, एमएलसी बृजेश सिंह, करंजाकला ब्लाक प्रमुख दीपचन्द्र सोनकर, वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य समेत तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

No comments

Post a Comment

Home