पत्रकार प्रेस क्लब की जनपद इकाई का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। नगर के टीबी अस्पताल मार्ग पर स्थित एक मैरेज हाल में मंगलवार को पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक प्रदेश सचिव गौरव शुक्ला की देख-रेख में सम्पन्न हुई जहां सर्वसम्मत से कृपाशंकर यादव को क्लब का जिलाध्यक्ष व अखिलेश सिंह को उपाध्यक्ष के अलावा लाल चन्द्र निषाद को जिला संयोजक चुना गया। तत्पश्चात् प्रदेश सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि हम पत्रकारों पर समाज व देश के लिये मिला दायित्व बहुत बड़ा है, इसलिये अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिये मेहनत व ईमानदारी से कार्य करना चाहिये। इसके बाद उपस्थित सभी साथियों ने नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में उमाकांत गिरी, बृजनन्दन स्वरूप, पुष्कर मिश्रा, अरविन्द पटेल, जय प्रकाश तिवारी, शिशु तिवारी, अनूप शुक्ला सहित पत्रकारों ने देश के प्रति कलम के सिपाहियों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, कमलेश यादव, गुलजार अली, शशिकांत मौर्य, रजनीश पटेल, इजहार हुसैन, मो. जावेद, सतेन्द्र तिवारी, शैलेश यादव के अलावा तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home