सिक्का बन्द होने की अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही हो

जौनपुर। व्यापार मण्डल कल्याण समिति ने जिला प्रशासन प्रार्थना पत्र देकर मांग किया कि कुछ लोगों द्वारा जान-बूझकर यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि एक रुपये सिक्का बन्द हो गया है। इसके चलते दुकानदार व ग्राहक लेने से इनकार कर रहे हैं। इसमें राष्ट्रीयकृत स्थानीय बैंकों की भी गलती है जो अपने ग्राहकों से नकदी के साथ कुछ भी सिक्का नहीं लेते हैं जिससे थोक व्यापारी भी परेशान हैं। थोक व्यापारी फुटकर व्यापारियों से सिक्का नहीं लेते हैं, इसलिये फुटकर व्यापारी ग्राहक से सिक्का नहीं लेते हैं। इसी का लाभ उठाकर कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाया दिया गया कि एक रुपये का सिक्का बन्द हो गया है जबकि रिजर्व बैंक या सरकार की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं जारी हुआ है। समिति ने जिलाधिकरी से यह मांग किया कि इस प्रकरण पर राष्ट्रीयकृत बैंक के स्थानीय अधिकरियों को सलाह जारी किया जाय कि वे सिक्का लेने से इनकार न करें। साथ ही जनमानस को जानकारी दें कि एक रूपये का सिक्का न चलना सिर्फ अफवाह है।

No comments

Post a Comment

Home