अखिल भारतीय यादव महासभा जिला इकाई का हुआ विस्तार


जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ की बैठक युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के आह्वान पर शनिवार को नगर के नईगंज में हुई। बैठक की अध्यक्षता यादव महासंघ के जिलाध्यक्ष नन्द लाल यादव ने किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही संघ की ताकत है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नन्द लाल यादव ने कहा कि बिरादरी के गरीब, मजलूम, असहायों की मदद करना ही संघ का असली मकसद है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नन्द लाल यादव द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार जिला महामंत्री हरिशंकर यादव, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, जय प्रकाश यादव, प्रवक्ता रघुवंश यादव, संगठन मंत्री जितेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष साहब लाल यादव, सचिव अखिलेश यादव बनाये गये। इस अवसर पर शिव कुमार यादव, राजेश यादव, नीरज यादव, कैलाशनाथ यादव, कमलेश यादव, सर्वेश यादव, राकेश यादव, जीशान यादव, रामलखन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव हरिशंकर यादव ने किया।

No comments

Post a Comment

Home