ब्राह्मण चेतना समिति ने की आर्थिक मदद

जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर निवासी प्रहलाद मिश्रा की पुत्री की गत दिवस सम्पन्न हुई दहेज रहित आदर्श शादी में ब्राह्ण चेतना समिति द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डा. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने साढ़े 10 हजार रूपया प्रदान किया। इस अवसर पर सरिता द्विवेदी, अशोक मिश्रा, अरूण त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, प्रो. आशुतोष उपाध्याय, राधेकृष्ण ओझा, लाल बिहारी त्रिपाठी, अवध नारायण राय, जयराम यादव सहित अन्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

No comments

Post a Comment

Home