सरायपोख्ता पुलिस ने 5 वारण्टियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शहर कोतवाली के गैरजमानती वारण्ट के 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्तों में विकास मौर्या पुत्र बनारसी मौर्या, नन्देश अग्रहरि पुत्र दिनेश अग्रहरि, शिवशंकर पुत्र सिद्धनाथ निवासीगण रूहट्टा, नीरज गुप्ता व नवीन गुप्ता पुत्रगण रामजी गुप्ता निवासी ओलन्दगंज थाना शहर कोतवाली हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने हमराहियों के साथ उनके घर पर दबिश देकर की। तत्पश्चात् आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया।

No comments

Post a Comment

Home