तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी/कार्यशाला में दी गयी जानकारियां

जौनपुर। प्रमुख सचिव सूचना उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर के टीडी इण्टर कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे दिन जिला विकास अधिकारी दयाराम ने अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी/कार्यशाला के बारे में कहा कि प. उपाध्याय मानवता एकात्म मानववादी के पुजारी थे। एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार ने बताया कि वर्तमान में डिजिटलीकरण इण्डिया द्वारा देश-प्रदेश को आगे ले जाया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा लाइसेंस, फीस, टैक्स आनलाइन व्यवस्था के माध्यम से उपभोक्ता जमा कर  घर बैठे लाभ उठा रहा है। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 जून को प्रातः 10 बजे तक प्रदर्शनी मेला/कार्यशाला में 10-10 लाभार्भियों के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य है। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान, फलों, सब्जियों की खेती आदि के बारे में जानकारी दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय यादव ने छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि सारी योजनाएं आनलाइन कर दी गयी हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पा जाकर आनलाइन करके हार्ड कापी कार्यालय में जमा कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, मदरसा आधुनिकीकरण, शादी अनुदान योजना आदि के बारे में जानकारी दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने अपने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया तो बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। प्रदर्शनी सहित लगभग 3 दर्जन प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुये सराहना किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोशन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के लेखाकार कंचन सिंह, संरक्षक केके यादव, प्रचार सहायक अवनीश यादव, विनोद सिंह, अविनाश कुमार, सरोज कुमारी, ऊषा देवी, बृजेश कुमार, रमेश चन्द्र यादव के अलावा तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। 

No comments

Post a Comment

Home