केन्द्र की योजनाओं के 17000 लाभार्थियों को सम्मानित करेगी भाजपाः अनीता सिद्धार्थ


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला कैम्प कार्यालय पर हुई जहां 26 से 30 जून तक होने वाले जनकल्याण सम्मेलन की रुप-रेखा तय करते हुये कार्यक्रम तिथि, स्थल, आमंत्रण, समय आदि निर्धारित की गयी। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा की सरकार ने 3 साल में विकास के नये आयाम गढ़े हैं। पं. दीन दयाल उपाध्याय की सोच जरुरतमंदों को स्वावलम्बी बनाने की थी। भाजपा सरकार भी यही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, शौचालय निर्माण, कौशल विकास योजनाओं सहित ढेरों योजनाओं के जरिये जरुरतमंदों को लाभ पहुंचाया गया है। जिला प्रभारी अनीता सिद्धार्थ ने कहा ह िदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 3 साल के कार्यकाल में देश के गरीब व अमीर सभी लोगों को एक मंच पर लाने के लिये ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तर्ज पर काम किया है जिसमें कई योजनाओं को लांच किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डा. अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर संदीप तिवारी, रामसिंह मौर्या, पंकज मिश्रा, सर्वेश सिंह, सौरभ, बृजेश यादव, अजय सिंह, राजू दादा मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home