भूत - प्रेत के विवाद में मार - पीट , आठ घायल


जलालपुर , जौनपुर , स्थानीय थाना अंतर्गत मझगवां कलां गाँव में मंगलवार को भूत - प्रेत के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है | बताते हैं की गाँव निवासी सूरज कुमार व् सतीश कुमार पुत्र गण सीताराम गुप्ता के बीच भूत प्रेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था | मंगलवार को सूरज कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पूजा करने जारहा था की तभी उसके भाई सतीश कुमार गुप्ता व् उसकी पत्नी से विवाद शुरू हो गया | विवाद इतना बढ़ गया की दोनों तरफ से ईंट , पत्थर , लाठी ,डंडा चलने लगा | मार पीट में एक तरफ से राधा ४५ वर्ष ,सतीश ४८ वर्ष , गोरख १८ वर्ष , विकाश १७ वर्ष , सुन्दरम १४  वर्ष व् दूसरे तरफ से सूरज ५०  वर्ष , राजेश १८ वर्ष , श्यामू १७ वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए | मार पीट की घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई | मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने ले गई और प्राथमिक उपचार के बाद जांच में जुट गई है |   

No comments

Post a Comment

Home