अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मनाया व्यापारी मिलन समारोह


जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा बीती रात को व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव व विशिष्ट अतिथि विजय प्रकाश जायसवाल पूर्व बसपा प्रत्याशी वाराणसी रहे जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि इस व्यापार मण्डल का संघर्षशील इतिहास रहा है। हम कह सकते हैं कि इस संगठन की उपज व्यापारियों के अधिकारों को दिलाने के लिये हुई है। विशिष्ट अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि हम सभी को व्यापारी हित सर्वोपरि रखना चाहिये। इस मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार से मांग करते हैं कि व्यापारी आयोग का गठन किया जाय और व्यापारी सुरक्षा फोरम का गठन किया जाय तभी व्यापारी हित संभव हो पायेगा। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि इस व्यापार मण्डल के लिये व्यापारी उत्थान सर्वोपरि है। हमें किसी हालत में व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकना है। चाहे वह उत्पीड़न अधिकारी कर रहे हों अथवा अपराधी। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक व महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जफराबाद चेयरमैन पति प्रमोद बरनवाल, केराकत चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद साहू, जिला महामंत्री अशोक साहू, युवा नगर अध्यक्ष आलोक सेठ, संजीव साहू, आशुतोष जायसवाल, मदन अग्रहरि, निर्भर केडिया, गुलजारी लाल साहू, गौतम सोनी, जमाल बासित खां, मजहर आसिफ, सुरेश शाही, अनूप मोदनवाल, राजू जायसवाल, राजेश यादव, सर्वेश जायसवाल, गंगेश निगम, राकेश जायसवाल, सुभाष साहू, नन्दलाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, विवेक सेठी, अजयनाथ जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, राकेश जायसवाल, दयाराम वैश्य, इं. विजय गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन शिव कुमार साहू ने किया।

No comments

Post a Comment

Home