कान्वेंट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे अभिभावक


जौनपुर। जनपद में कुकुरमुत्ते की लगातार खुल रहे कान्वेंट स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर व्यवसायीकरण एवं अभिभावकों के किये जा रहे शोषण के खिलाफ शनिवार को सैकड़ों अभिभावक सड़क पर उतर गये। पूरे नगर का भ्रमण करते हुये कलेक्टेªट पहुंचकर अभिभावकों ने सूबे के मुख्यमंत्री सहित कई सम्बन्धितों के नाम सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया। इसके पहले सैकड़ों की संख्या अभिभावक भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित हुये जहां शिव सेवा संस्थानम् के संस्थापक/निर्वाहक स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज के नेतृत्व में पूरे नगर का भ्रमण करते हुये अभिभावक कलेक्टेªट पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में शामिल अभिभावक शिक्षा का बाजारीकरण, शिक्षा के नाम पर अभिभावकांे का शोषण सहित अन्य नारे लगा रहे थे। कलेक्टेªट में जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह को पत्रक सौंपते हुये स्वामी जी ने कहा कि इस पर शीघ्र ही विचार करके कार्यवाही होनी चाहिये, अन्यथा आने वाले दिनों में जनपद के सभी अभिभावक सड़क पर उतर जायेंगे। जिलाधिकारी को सौंपे गये पत्रक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के अलावा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार, शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, चेयरमैन केन्द्रीय शिक्षा परिषद बोर्ड नई दिल्ली सहित अन्य सम्बन्धित के अलावा निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड वाराणसी/इलाहाबाद को भी भेजा गया। पत्रक के माध्यम से बताया गया कि जनपद के प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि प्रति वर्ष होती है। नये सत्र में प्रवेश करने के नाम पर पुनः प्रवेश फीस जमा करायी जाती है। सातवें वेतन का हवाला देकर मासिक फीस 3 से 5 सौ रूपये बढ़ा दी जाती है। खेल, चिकित्सा, बिजली, पंखा, जनरेटर के नाम पर धनादोहन की जा रही है। हर प्राइवेट स्कूलों के अलग-अलग किताब, कापी आदि हैं जो मानक के विरूद्ध है। किताब, कापी, डेªस, टाई, बेल्ट इन्हीं विद्यालय या इनसे सम्बन्धित दुकानों पर ही मिलते हैं। सीबीएसई व आईसीएसई का नाम देकर यूपी बोर्ड की पढ़ाई करायी जाती है। किसी भी मानक को पूरा न करने वाले स्कूल वाहन में भरे जाते हैं क्षमता से अधिक बच्चे। हर साल सेलवेस बदलकर बच्चों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। सप्ताह में 3 अलग-अलग ड्रेस बच्चों को पहनवाया जा रहा है जो आर्थिक क्षति है। स्वामी जी के नेतृत्व में विरोध जताने वालों में अजीत सोनी, रामजी जायसवाल, रंजीत राज, संजय जेब्रा, अभिषेक सेठ, दिनेश कुमार, लक्ष्मी नरायन, आकाश गांधी, योगेश सोंथालिया, विशाल यादव, अनिल सोनी, मनोज सोनी, विष्णु, रविशंकर यादव, चन्द्रशेखर निषाद, मोहन सोनी, मनीष सेठ, दीपक राज, पंकज शुक्ला, मनीष यादव, प्रतीक सोनी, बाबा शुक्ला, संदीप शुक्ला, रामचन्द्र बिन्द, राहुल मौर्या, प्रशांत मौर्या, नीतिश, हिमांशु, अंकित सोनी, दिनेश यादव, संजय अस्थाना, दीपक चिटकारिया, अनिल शुक्ल, दयाराम वैश्य, मनोज तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home