मछलीशहर में विहिप एवं बजरंग दल ने की संयुक्त बैठक


जौनपुर। मछलीशहर नगर के गंगा पैलेस में शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त तत्वावधान में बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि काशी प्रान्त के संगठन मंत्री मुकेश ने कहा कि जिस दिन देश के सभी हिन्दू संगठित हो जायेंगे, उसी दिन अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम राम चन्द्र जी का भव्य मन्दिर बन जायेगा। उन्होंने सभी हिन्दुओं का आह्वान करते हुये कहा कि आप सभी लोग जाति से ऊपर उठकर आगे आयें, क्योंकि पहले आप हिन्दू हैं। उन्होंने हिन्दुओं में जोश भरते हुये कहा कि सभी हिन्दुओं के भगवान एक ही होते हैं। जिस देवी-देवता को एक हिन्दू पूजता है, उसी को सभी लोग पूजते हैं। सभी हिन्दू बड़े ही आस्था एवं विश्वास के साथ अपने देवी-देवताओं का पूजन करने जगह-जगह जाते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी का मन्दिर हिन्दुओं के आस्था का सवाल है, इसलिये वहां पर मंदिर बनना चाहिये। इसके पहले बैठक को सम्बोधित करते हुये तरुन शुक्ल प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य, राम सहाय पाण्डेय जिलाध्यक्ष, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजकुमार पटवा विभाग सह संयोजक सहित अन्य वक्ताओं ने हिन्दुओं को संगठित होने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता रामजीत उपाध्याय एवं संचालन महेन्द्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, कृपाशंकर श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, राजेश उमर वैश्य जिला संयोजक, विकास अग्रहरि हिन्दू युवा वाहिनी, रवि पटवा, बृजेश सोनी, रविशंकर पटवा मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home