हज़रत अली की विलादत पर जनपद में हुये विभिन्न कार्यक्रम, मनायी गयी खुशी


जौनपुर। अली जयंती पर मंगलवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम हुये जिसके क्रम में मुख्य कार्यक्रम शाही किला गेट पर अली फाउण्डेशन बलुआघाट व शिया जामा मस्जिद कसेरी बाजार में सादिक मेंहदी द्वारा हुआ। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी ने बताया कि रसूल-ए-खुदा मोहम्मद साहब के दामाद हजरत अबू तालिब के बेटे मौला-ए-कायनात हजरत अली का जन्मदिन आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। मानिक चौक में शमशीर हुसैन के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तो जौनपुर अजादारी कौंसिल द्वारा नकी फाटक कार्यालय पर नज्र का आयोजन मो. हसन के नेतृत्व में हुआ। इसी तरह शेख नूरूल हसन मेमोरियल सोसाइटी कार्यालय मखदूम शाह अढ़न पर संरक्षक हसीन अहमद, मुफ्ती मोहल्ले में असलम नकवी, कटघरे में जौनपुर अजादारी कौंसिल के महासचिव मिर्जा जावेद सुल्तान एवं यूथ अध्यक्ष तालिब रजा शकील एडवोकेट, सब्जी मण्डी व उर्दू बाजार में तहसीन अब्बास सोनी, मोहम्मद मुस्लिम हीरा, इरशाद जैदी, सिपाह में सैय्यद इश्तेयाक हुसैन, शाह का पंजा में मुतवल्ली तहसीन शाहिद, कल्लू इमामबाड़े में मुतवल्ली मुन्ना, सदर इमामबाड़े में मुतवल्ली हसन रजा के नेतृत्व में नज्र का आयोजन हुआ।
शेर-ए-खुदा हजरत अली की विलादत पर 13 रजब मंगलवार को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में काफी खुशी का माहौल रहा। लोग एक-दूसरे को मौला अली की आमद पर मुबारकबाद पेश करते दिखे जहां महफिल का भी आयोजन हुआ। इस दौरान उलेमाओं ने हजरत अली की शख्सियत पर रोशनी डाली तो सदर इमाम बारगाह स्थित जामिया इमाम जाफर सादिक में महफिल का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि मुसलमानों के चौथे खलीफा, शिया समुदाय के पहले इमाम और पैगम्बरे इस्लाम के दामाद हजरत अली एक ऐसे आदर्श महापुरुष थे जिनका पूरा जीवन ईश्वरीय उपदेश के सांचे मे ढला हुआ था। उन्होंने बताया कि कहा जाता है कि इंसानी कलम में इतनी ताकत नहीं कि इमाम अली की तारीफ कर सके। उन्होंने कहा कि हजरत अली की विलादत अल्लाह के घर पवित्र काबे शरीफ में हुआ था। महफिल में अली यासिर, मेराज, आसिफ, औन, हसन, जाफर, अदनान, अली, जैनुल एबा सहित अन्य ने कलाम पेश किया। इस अवसर पर नजमुल हसन नजमी, प्रेस फाउण्डेशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैनी, हसनैन कमर दीपू, अफसर हुसैन, अली कैसर, आकिफ हुसैनी, दिलशाद खान, रजा अब्बास, आसिफ, मो. सोहराब सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home