दर्जन भर से उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


जौनपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और दुरूस्त करने के उद्देश्य से आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने दर्जन भर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंकज पाण्डेय को पुलिस लाइन से गौराबादशाहपुर, सनवर अली को पुलिस लाइन से पीआरओ आरक्षी अधीक्षक, जयसिंह को पुलिस लाइन से बदलापुर, चकधारी ओझा को पुलिस लाइन से सरायख्वाजा, विद्यासागर प्रसाद को पुलिस लाइन से महराजगंज, भूपेन्द्र दूबे को कैम्प कार्यालय आरक्षी अधीक्षक से नेवढ़िया, संजीव कुमार को पुलिस चौकी बीबीगंज से मुंगराबादशाहपुर, दीप नरायन आर्या को चंदवक से पुलिस चौकी बीबीगंज, विनोद प्रकाश पाण्डेय को नेवढ़िया से शाहगंज, चौथी यादव को बक्शा से सरायख्वाजा व प्रमोद यादव को पुलिस लाइन से बक्शा थाने पर भेजा गया है।

No comments

Post a Comment

Home