खाद्यान्न पर्यपेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में होगा वितरण


जौनपुर। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने स्थानीय तहसील के समस्त अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को अवगत कराया कि मई 2017 में समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित अद्यतन/ संशोधित सूची पर अन्त्योदय योजना के लाभार्थियों में प्रति कार्ड 35 किग्रा.ख् खाद्यान्न 20 किग्रा गेहूं 2 रुपये प्रति किग्रा. की दर व 15 किग्रा. चावल 3 रुपये प्रति किग्रा. की दर तथा पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों में प्रति यूनिट 5 किग्रा. खाद्यान्न 3 किग्रा. गेहूं 2 रुपये प्रति किग्रा. की दर व 2 किग्रा. चावल 3 रुपये प्रति किग्रा. की दर से वितरित किया जायेगा। इसी प्रकार अप्रैल 2017 से अन्त्योदय योजना के कार्डों पर प्रति कार्ड 4 लीटर व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डों पर 2 लीटर मिट्टी का तेल प्रति कार्ड कैम्प की निर्धारित तिथियों पर पर्यपेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण किया जायेगा। यदि किसी उचित दर विक्रेता द्वारा वितरण में अनियमितता बरती गयी अथवा कैम्प की निर्धारित तिथियों पर वितरण प्रारम्भ नहीं किया गया तो कार्यवाही होगी।

No comments

Post a Comment

Home