खण्डहर मे दबी मिली तिजोरी इलाके मे मचा हलचल-


जलालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के नहोरा के आशापुर गांव मे सोमवार के दिन एक खण्डहर मे खुदाई के दौरान पुरानी तिजोरी मिलने से क्षेत्र मे चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने तिजोरी को अपने कब्जे मे लेकर थाने पर लायी है। तिजोरी काफी दिनो से मिट्टी में दबे रहने के कारण जाम हो गयी है। जिसके कारण वह खुल नही रही है। खण्डहर के मालिक जौनपुर शहर मे ही रहते है। उन्हे बुलाया गया है। बताते है कि लालबाबू श्रीवास्तव  अपने पुराने मकान को ध्वस्त कराकर पक्का बनाने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की जा रही थी। इसी बीच करीब पांच फीट नीचे दबा एक पुरानी तिजोरी मिली। तिजोरी मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में एक अलग सी हलचल पैदा हो गयी। जिसने सुना वह तिजोरी देखने के लिए मौके पर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तिजोरी को थाने लेकर आने के बाद अपने बड़े अधिकारियों को सूचना दे दिया है। अब अधिकारियो की मौजूदगी में तिजोरी खुलने के बाद पता चल पाया कि तिजोरी खाली या भरी है। 

No comments

Post a Comment

Home