जिला वर्किंग ग्रुप कमेटी की कार्यशाला में चर्चा


जौनपुर। जिला वर्किंग ग्रुप कमेटी की बैठक/एएफपी स्मार्ट कार्यशाला गुरूवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार कक्ष में प्रातः 11 बजे से आरम्भ हुई। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि 2012 से 2020 तक 5 करोड़ लोगों को जनसंख्या नियंत्रण से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। एक बच्चे के बीच में कम से कम 3 वर्ष का अन्तर होना चाहिये। जिले में वर्ष 2016 में 23 हजार का लक्ष्य दिया गया था जिसमें 11103 महिला व पुरूष का नसबन्दी कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जौनपुर जिला 5वां स्थान प्राप्त किया था। कार्यशाला में आये सभी अधिकारियों से अपेक्षा किया कि आप सबके सहयोग से 18 से 45 वर्ष की महिलाओं को जागरूक किया जाय जिससे शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में हौसला साझेदारी कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें अपने जिले के 9 प्राइवेट नर्सिंग होम को पंजीकृत किया गया है। इस अभियान में 2 हजार रुपया नर्सिंग होम व 1 हजार रुपये लाभार्थी को मिलेगा। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, रमाकान्त राम, एके कुशवाहा उपस्थित रहे। चलचित्र के माध्यम से भी जानकारी दी गयी।

No comments

Post a Comment

Home