बीएसए से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जनपद शाखा का प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह से मिला जहां विचार-विमर्श करते हुये विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराया गया। साथ ही शिक्षकों का दल वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा नन्द राम कुरील से मिलकर अपनी बात रखी जिस पर उन्होंने शिक्षकों को आश्वास्त किया। प्रतिनिधिमण्डल में डा. श्याम शरण सिंह, शिव कुमार सरोज, यशवंत सिंह, शशिकान्त यादव, डा. उमेश मिश्र, देशबंधु यादव, रिजवानुल हसन, राजकुमार पाण्डेय, मो. इश्तियाक, मनोज निगम, मनोज पटेल सहित तमाम शिक्षक शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home