दुसरे दिन भी महिलाओं ने किया हंगामा शराब की दूकान खुलने पर

बाबर
जलालपुर ,जौनपुर , स्थानीय थाना अंतर्गत त्रिलोचन बाजार के समीप खालिसपुर गाँव में रविवार को फिर एक बार गाँव की सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने शराब की दूकान खुलने के विरोध में जम कर हंगामा किया | मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर सैकड़ों महिलाए आक्रोशित हो गई | शराब की दूकान गाँव से हटाने की मांग व् बढ़ते विरोध को देख स्थानीय पुलिस सकते में आ गई | इस आशय की सूचना उपजिलाधिकारी केराकत को दी गई | सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने गाँव की महिलाओं को आश्वस्त किया की शराब की दूकान गाँव में नहीं खुले गी


तब कहीं जाकर महिलाओं का आक्रोश
  शांत हुआ         गौर तलब हो की विगत शनिवार को खालिसपुर गाँव में एक शराब की दूकान खोली गई थी | दूकान खुलते ही गाँव की महिलाओं ने दूकान खुलने के विरोध में जम कर हंगामा मचाया था और स्थानीय पुलिस के इस आश्वाशन पर मामला शांत हुआ था की गाँव में शराब की दूकान नहीं खुले गी | लेकिन रविवार को फिर जैसे ही दूकान खुली गाँव की महिलाओं का आक्रोश  बढ़ गया और एक बार फिर महिलायें और बच्चे शराब की दूकान के सामने पहुच कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दियये  | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई | लेकिन इस बार पुलिस की बात मानने से महिलाओं ने इनकार कर दिया | गाँव की महिलाओं का आरोप था की शराब की दूकान खोलने वालों से स्थानीय पुलिस मिली हुई है | महिलाओं का यह भी आरोप था की जहां पर शराब की दूकान खोली गई है वह गाँव की घनी आबादी के बीच है और गाँव की महिलाओं का इसी रास्ते से आव - गमन अधिक है | आरोप यह भी था की शराब की दूकान से लगभग सौ मीटर की दुरी पर मन्दिर है और लगभग ढाई सौ मीटर की दुरी पर प्राथमिक व् उच्च प्राथमिक विधालय भी है | आक्रोशित महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया की शनिवार को शराब की दूकान बंद के विरोध के बाद रविवार को फिर जब दूकान खोली गई तो दूकान पर कुछ गुंडे किस्म के लोग बैठे रहे | गाँव की महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देख घटना की सूचना उप जिलाधिकारी को दी गई | सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी केराकत व् थानाध्यक्ष जलालपुर  मौके पर पहुँच गए और आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं को इस आश्वाशन पर मामला शांत कराया की गाँव में शराब की दूकान नहीं खुले गी | 

No comments

Post a Comment

Home