सीएमओ ने परखा टीकाकरण का सच


जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मछलीशहर ब्लाक के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जाकर पशुओं के लिये चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की जांच-पड़ताल किया। सााि ही किसानों से टीकाकरण के बाबत जानकारी लेते हुये उन्हें टीकाकरण का महत्व भी समझाया। इसके पहले बुधवार को प्रातः मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेन्द्र सिंह पहाड़पुर गांव पहुंचे जहां पर ग्रामीणों से निःशुल्क टीकाकरण के बारे में पूछताछ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिना पैसा लिये टीकाकरण करने की पुष्टि की। ग्राम प्रधान विजय यादव ने खुरपका व मुंहपका रोग के प्रतिरोधी टीके के लगाने की पुष्टि की। इस दौरान डा. सुनील सिंह, ओपी सिंह, शरद मिश्र, अमित, सोनू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home