ढाबे से पकड़े गये बालक परिजन को किये गये सुपुर्द


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह के निर्देशानुसार श्रम उन्मूलन का अभियान चलाया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुये अनिल यादव अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि बाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके सिंह, एसएन सिंह, आरबी कुशवाहा व गायत्री प्रसाद द्वारा दो बालक अजीत 12 वर्ष एवं पिण्टू 12 वर्ष कालिका ढाबा शिवगुलामगंज थाना बक्शा से पकडे़ गये। बच्चों को बाल कल्याण समिति जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां मेडिकल परीक्षण कराकर बच्चों को उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनिल यादव, सदस्य सुभाष चन्द्र मिश्र, आनन्द प्रेमधन, श्रीमती ममता श्रीवास्तव, धनंजय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।  

No comments

Post a Comment

Home