डीएम ने आधुनिक सुविधायुक्त एम्बुलेंस को दिखायी हरी झण्डी


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने जिले में आधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं से युक्त दो एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर जिला अस्पताल के लिये रवाना किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के लिये दो एम्बुलेंस उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि यह एम्बुलेंस में एसी, वेन्टीलेटर, ईसीजी आक्सीजन, सक्सन मशीन, ओडी, इमरजेंसी की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें एक टेक्निशियन मरीजों के इलाज के लिये उपलब्ध रहेगा जिसे विशेष रुप से प्रशिक्षण 25 दिन का हैदराबाद में दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टोल फ्री नम्बर 108 पर काल करने पर इस एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस का विधिवत निरीक्षण करते हुये आवश्यक उपकरण के बारे में भी सीएमओ से जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर डा. आरके सिंह, डा. राम प्यारे, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। 

No comments

Post a Comment

Home