शिक्षा पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई


जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के समाज शास्त्र विभाग के एमए फाइनल वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिये विदाई समारोह आयोजित हुई जिसकी शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. विनोद सिंह ने कहा कि विदाई प्राचीन काल से हमारे समाज में पायी जाती है जो सनातन है। विदाई का पल सचमुच बहुत ही दुखदायी होती है। समारोह की अध्यक्षता करते हुये विभागाध्यक्ष डा. हरिवंश यादव ने कहा कि लक्ष्य उन्हें प्राप्त होता है जो कर्म पथ पर निरन्तर अग्रसर रहते हैं। छात्र जीवन मनुष्य जीवन का श्रेष्ठ काल होता है। इसी क्रम में डा. पूनम मिश्रा, डा. सुमन सिंह, डा. दिव्या सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये छात्र-छात्राओं को आशीवर्चन दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा व नेहा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मोहित, रितेश, रोहणी सिंह, वरक्क्षा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home