गेहूं क्रय के लिये नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापनाः गणेश गुप्ता


जौनपुर। गणेश गुप्ता सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया कि मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 में गेहूं खरीद कार्य शासन/विभाग के निर्देशों के अधीन सम्पन्न कराये जाने हेतु गेहूं खरीद का प्रभावी अनुश्रवण करने गेहूं क्रय की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करने एवं गेहूं क्रय में उत्पन्न होने वाली समस्याओं/शिकायतों का त्वरित समयान्तर्गत निराकरण कराये जाने हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबन्धक सहकारिता जौनपुर के कक्ष संख्या 209 में मूल्य समर्थन योजना नियंत्रण कक्ष तत्काल प्रभाव से स्थपित किया जाता है। उक्त नियन्त्रण कक्ष अपर जिला सहकारी अधिकारी के नियंत्रणाधीन रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 05452, 261209 है। नियंत्रण कक्ष 15 जून तक प्रतिदिन सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार को छोड़कर प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में तमाम अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है जिसमें अमित वर्मा एसएसओ को पूर्वान्ह 9 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक, रामकुमार सीओ को अपरान्ह 12 से सायं 3 बजे तक, मारकण्डेय मिश्रा को सहकारी कृषि पर्यवेक्षक अपरान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक ड्यूटी तैनात की गयी है।

No comments

Post a Comment

Home