डीआईओएस ने विद्यालयों को दिया निर्देश


जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुक्रम में शैक्षणिक सत्र की शुरूआत से पूर्व छात्रवृत्ति योजनाओं के विद्यार्थियों का आधार नामांकन निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों को अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र की शुरूआत से पूर्व छात्रवृत्ति योजनाओं के विद्यार्थियों का आधार नामांकन व्यापक अभियान चलाकर पूर्ण करते हुये प्रत्येक माह की 10 तारीख से पूर्व सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

No comments

Post a Comment

Home