मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने मंत्री को सौंपा पत्रक

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मिला। मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मिले संघ ने मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लम्बित मांगों को अमल में लाकर पूर्ण करने की मांग किया। इसके अलावा संघ ने मड़ियाहूं विधायक लीना तिवारी को भी 3 सूत्रीय मांगों से सम्बन्धित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर कुमैल हैदर, सुनील विश्वकर्मा, प्रशांत कुमार, प्रेम प्रकाश सिंह, दीप नारायण, रघुवर सेठ, फरहान हैदर, सम्बिल खान के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home