महिलाओं व छात्राओं के लिये जेसीआई शाहगंज शक्ति ने किया सेमिनार


जौनपुर। जेण्डर इक्वलिटी कार्यक्रम के तहत जेसीआई शाहगंज शक्ति ने महिलाओं व छात्राओं के लिये सेमिनार का आयोजन  किया। पूर्वी कौड़िया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जेसी अनुपमा अग्रहरि ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति में समानता के अधिकार के बारे बताया। जेसी आनन्द वर्मा ने उपस्थित लोगों को मार्शल आर्ट, सेल्फ डिफेन्स की बारीकियों के बारे में बताते हुये उसकी आवश्यकता व लाभ की जानकारी दिया। मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर जेएफएम जेसी आशा गुप्ता ने जेसी आनन्द वर्मा व अनुपमा अग्रहरि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शक्ति की अध्यक्ष खुशबू जायसावल ‘निहारिका’ ने महिलाओं को समानता के अधिकार से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन जेसी मोहिता जायसवाल ने किया। अन्त में जेसी संगीता जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शक्ति की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, रेनू सेठ, पूनम जायसवाल, शकुन्तला, अमृता जायसवाल, एकता, नीलम, सीमा जायसवाल, ममता अग्रहरि, सीमा गुप्ता, बुलबुल अग्रहरि, सुनीता अग्रवाल, उषा अग्रहरि, मुस्कान जायसवाल, निधि अग्रहरि, शालु, रूपा, प्रीती, शिवांगी आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home