विद्यालय परिसर में हुई शोकसभा

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीरपट्टी में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश नारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में शोकसभा हुई।  इस मौके पर विद्यालय के सेवानिवृत्त परिचारक राम पदारथ दूबे एवं कार्यरत शिक्षक हरि प्रकाश शुक्ल की माता गुलाब देई के निधन पर शोक जताते हुये दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने हेतु शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर राजेश चतुर्वेदी, दिनेश चन्द चतुर्वेदी, नारायण त्रिपाठी, अमरनाथ तिवारी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home