महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कार्यशाला आयोजित

जौनपुर। जेसीआई की जेसीरेट विंग द्वारा महिला शक्ति व उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर के ताड़तला मंे चेयरपर्सन अनीता सोनी के आवास पर हुई कार्यशाला में जेसीरेट चेयरपर्सन अनीता सोनी ने कहा कि महिला आज अपने दम पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकती है। बस उनके अन्दर उस लक्ष्य को हासिल करने का जुनून होना चाहिये। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने पेंटिंग व आर्ट के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया। इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजिका प्रीति जायसवाल व श्रद्धा जायसवाल ने कहा कि वाकई जेसीआई की सदस्यता के बाद वह काफी जागरूक एवं आत्मनिर्भर हो सकी हैं। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर ज्योति जायसवाल, सचिव वन्दना गुप्ता, पूर्व लेडी ऑफ द जोन सोनी जायसवाल, स्वर्णिमा, पूनम, मंजू, श्रद्धा अग्रहरि, मिनाज शेख, पिंकी जायसवाल, श्वेता बाधवा, प्रीति गुप्ता, आरती, सीमा अग्रहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति श्रीवास्तव ने किया।

No comments

Post a Comment

Home