जेसीआई चेतना ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिये चलायी मुहिम


जौनपुर। जेसीआई चेतना के तत्वावधान में बीती रात कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिये चलाया गया मुहिम वाकई सराहनीय है। यह संस्था के नेक कामों में सर्वोपरि माना जाना चाहिये। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कही। साथ ही संस्था के इस कार्य को सराहा। इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष जेसी नीतू गुप्ता ने कहा कि कन्या पूजा सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिये। सचिव जेसी चारू शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिये इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों व जगहों तक पहुंचाया जाय। कोषाध्यक्ष जेसी कल्पना केसरवानी ने कहा कि बेटी समाज का आधार नींव है। लोगों के बीच लगभग 10 हजार हैण्डबिल बांटे गये। अन्त में कार्यक्रम संयोजक जेसी ज्योति पाठक ने मंत्री श्री यादव सहित अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी चारू शर्मा ने किया। इस अवसर पर मेघना रस्तोगी, प्रतिमा गुप्ता के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home