परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता को बढ़ाये सरकारः रमेश यादव


जौनपुर। 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गयी जहां 7 अप्रैल को वार्षिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने पर फैसला किया गया था। विश्व स्वास्थ्य दिवस के रुप में वर्ष 1950 में पूरे विश्व में इसे पहली बार मनाया गया था। इस दिन स्वैच्छिक संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के खास विषय पर आधारित कार्यक्रम मुख्यतः स्वास्थ्य के मुद्दे और समस्या की ओर आमजन की जागरुकता बढ़ाने के लिये वर्षों से मनाया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को डीडीएस वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय पर एक साथ अभियान व मैसवा जिला फोरम के साथियों ने बैठक की जहां डेढ़ दर्जन लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अभियान के बारे में रमेश यादव संयोजक मैसवा फोरम ने बताया कि यह अभियान सामाजिक मानदण्डों में बदलाव व स्त्री-पुरुष बराबरी में पुरुषों की भागीदारी पर राष्ट्रीय अभियान है। अभियान के दूसरे चरण में अप्रैल से जून तक उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों में पुरूषों की भागीदारी पर मुहिम चलाया जायेगा। इस अवसर पर शैलेन्द्र निषाद, गुरुपाल सिंह, डीपी सिंह, पवन कुमार, आकृति, शिल्पी, शिवांगी, आदर्श, अंकित, जय प्रकाश, जंग बहादुर के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home