गुरैनी बाजार मंे धूमधाम से मनाया गया राम महोत्सव


जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी बाजार में स्थित श्री रामदेव विद्या मन्दिर में राम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष हरिराम बिन्द ने बताया कि प्रभु श्रीराम के कथा से मानव को एकता और अखण्डता का बोध होता है तथा राष्ट्र धर्म का ज्ञान होता है। इस पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने धर्म और मानव कल्याण के लिये सच्ची निष्ठा व प्रेम बनाये रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक गुप्ता व संचालन सरोज कुमार ने किया। इस अवसर पर सुबास, अरविन्द, रामदेव, गुड्डू, बब्लू, महेन्द्र, भास्कर, सुनील आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home