स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को बांटा पौधा


जौनपुर। शाहगंज नगर के पुराना चौक पर स्थित उदयन एकेडमी के बच्चों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर शनिवार को जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पौधा भेंट किया गया। इस दौरान बच्चे पौधा लगाओ, जल बचाओ, विद्युत ऊर्जा बचाओ सहित अन्य स्लोगन का बैनर लेकर चल रहे थे। इसके साथ ही लोगों से अपील भी कर रहे थे। साथ ही लोगों के दरवाजे पर दस्तक देकर लोगों को पौधा भेंट कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर संगीता जायसवाल, मैनेजर राजेश जायसवाल सहित संजीव आहूजा, सैयद गुलाम अब्बास, संजय गुप्ता, राहुल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home