लाखों के विद्युत बकायेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जौनपुर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद गुप्ता के निर्देशन में विद्युत बकायेदारों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसडीओ शाहगंज दीपक जायसवाल व जेई अवधेश कुमार ने सरपतहां थाने में 7 बड़े बकायेदारों के खिलाफ पैसा न जमा करने पर मुकदमा दर्ज कराया। धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया कार्यवाही भी शुरू हो गयी। पुलिस के अनुसार नामजद किये बकायेदारों में दयाराम, मुन्शी लाल निवासी बरौद, आनन्द प्रकाश सिंह निवासी भुसौड़ी, सत्य नरायन निवासी भवानीपुर भुसौड़ी, ओम प्रकाश चतुर्वेदी निवासी अतरौरा, पन्ना लाल निवासी असैथा, स्व. राम अजोर वास्ते सभाजीत, राम मूरत निवासी असैथा हैं। बताया गया कि ये सभी बकायेदार 3 लाख रूपये से अधिक के हैं। इस मौके पर जेई महेन्द्र प्रजापति, आशीष पटेल, भानु के अलावा अन्य सम्बन्धित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home