मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रेस्टन इंटरनेशनल एकेडेमी का किया दौरा


लखनऊ। शिया धर्मगुरू व कुलपति मदरसतुल वायज़ीन लखनऊ मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नक़वी ने आज प्रेस्टन इंटरनेशनल एकेडेमी स्कूल में प्रबन्ध तन्त्र के निमन्त्रण पर स्कूल का भ्रमण करने पहुँचे। इस अवसर पर मौलाना ने पूरे स्कूल की इमारत पुस्तकालय एंव शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया।सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने उनसे भेंट की छात्रों के बीच भी कुछ समय व्यतीत किया।इस अवसर पर प्रबन्धक सैयद मज़हर अब्बास इनके साथ साथ थे और पूरे विद्यालय के शिक्षण पद्बति के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि छात्रों की पढ़ाई के वातावरण के अनुरूप ही इस विद्यालय को तैयार किया गया है।मौलाना ने विद्यालय की प्रशंसा की।

No comments

Post a Comment

Home