स्वर्णकार कारीगर संघ ने भारतीय नव वर्ष पर की गंगा आरती


जौनपुर। जौनपुर स्वर्णकार कारीगर संघ ने हनुमान घाट पर भारतीय नव वर्ष का अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जहां आदि गंगा गोमती की महाआरती एवं जयकारे के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि गौतम सोनी अध्यक्ष गीतांजलि, स्वयंसेवी श्याम मोहन अग्रवाल, विनय बरौतिया अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन, भाजपा नेता आशीष गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र सेठ एवं संचालन महेन्द्रदेव विक्रम ने किया। इस दौरान मंत्री जी ने जहां गोमती मइया की आरती उतारी, वहीं संघ की तरफ से उन्हें अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही भजन गायक मनोज सोनी कोमल व उनके साथियों ने भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा संघ के 5 बुजुर्ग शीतला सेठ, श्याम लाल सेठ, शिव प्रसाद सेठ, बांके लाल सेठ, दिनेश सेठ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मेश शुक्ला, नन्द लाल यादव, ज्ञानचन्द्र जायसवाल, संतोष्ज्ञ सेठ, हजारी लाल सेठ, विष्णु सेठ, अभय सेठ, नीरज शाह, अनिल वर्मा, महंथ महेन्द्र दास, मंगरू सेठ, मनोज सेठ, राजेश सेठ, मंगल सेठ, नीरज सेठ, विरेन्द्र मौर्य, लवकुश सेठ, अरविन्द सेठ, अमरचन्द्र, चन्दन सेठ, शिव प्रसाद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home