कटघरा सेक्टर के सभी प्रमुखों की हुई बैठक में चर्चा

जौनपुर। ऐतिहासिक पंचमुखी हनुमान मन्दिर बाबाजी की कुटिया के प्रांगण में भाजपा के कटघरा सेक्टर के सभी बूथ प्रमुखों की बैठक हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया बैठक का उद्देश्य सभी वार्ड में उचित स्वच्छता का ध्यान देना व दिलाना है। समय-समय पर दवा का छिड़काव करवाना एवं जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी नीरज सिंह, युवा नेता मुन्ना जी, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता व नगर कोषाध्यक्ष सुशील सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता शीलवन्त सिंह व संचालन सेक्टर प्रमुख अमूल्य श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर आलोक जी, मनोज जी, अरविन्द गुप्ता, लल्लू जी, अजय कुमार, अभिषेक, कृष्णा, सीताराम, महंथ अयोध्या पाण्डेय उपस्थित रहे। अन्त में बूथ अध्यक्ष प्रशांत विक्रम सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home