पेयजल योजना का आज होगा शिलान्यास

जौनपुर। सहायक अभियन्ता अरविन्द सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि परेवा ग्रामसभा में पेयजल योजना 10 बजे व लगधरपुर में पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास 16 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 11 बजे गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में होगा जहां मुख्य अतिथि सांसद राम चरित्र निषाद व विधायक मड़ियाहूं डा. लीना तिवारी की उपस्थिति रहेगी।

No comments

Post a Comment

Home