माध्यमिक शिक्षक संघ ने आरक्षी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमण्डल प्रदेशीय मंत्री रमेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को आरक्षी अधीक्षक के नाम से सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का सूचनार्थ प्रतिलिपि जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को भी रहा। ज्ञापन के माध्यम से वासुदेव यादव प्रवक्ता राम निरंजन इण्टर कालेज कजगांव को फर्जी मुकदमे में फंसाये जाने व दयाराम यादव प्रधानाचार्य श्री नेपाल इण्टर कालेज मई के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया गया। ज्ञापन लेते हुये आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने शिक्षकों को अतिशीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर संगठन ने निर्णय लिया कि दोनों प्रकरणों का समाधान न होने की स्थिति में आगामी 27 अप्रैल से शुरू होने वाले बोर्ड परीक्षा के कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जायेगा। इस मौके पर डा. राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, जयकिशुन यादव, राम अचल यादव, डा. गजाधर राय, बृजेश सिंह, राजेश सिंह, परविन्द सिंह, सुनील सिंह, घनश्याम सिंह, चित्रसेन सिंह, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home