धर्म रक्षा मंच ने हनुमान जयंती को लेकर की बैठक

जौनपुर। धर्म रक्षा मंच की बैठक शनिवार को नगर के कोतवाली चौराहे पर स्थित संकट मोचन मन्दिर में मंच अध्यक्ष ओंकार मौर्य की उपस्थिति में हुई। इस मौके पर 11 अप्रैल को आयोजित हनुमान जयंती पर उपस्थित लोगों ने चर्चा करते हुये कार्यक्रम की रणनीति बनायी। इस दौरान श्री मौर्य ने बताया कि हनुमान जयंती पर मंच की ओर से रामदास हनुमान मन्दिर में स्थित प्रधान कार्यालय पर संगीतमय भजन संध्या दिव्यांग बच्चों द्वारा आयोजित है। इसके उपरांत सभी दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर अवधेश सेठ, विकास मिश्र, बब्बू केसरवानी, अंकित अग्रहरि, ऋषभ सेठी, अनिल सोनी, सोनू सेठ, अभिषेक मौर्य, शिवम, धीरज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home