जेसीआई ने जागरूकता रैली निकालकर किया पौधरोपण


जौनपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सेठ के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी। साथ ही पौधरोपण करके पृथ्वी को नष्ट होने से बचाने हेतु लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया गया। इस दौरान शाही किला से सद्भावना पुल तक पौधरोपण करते हुये संस्थाध्यक्ष श्री सेठ ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसा खतरा आज जो हमारे सामने है, उसे खत्म करने का एकमात्र उपाय है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना व बचाना। पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर्स ने पेड़ के महत्व को बताते हुये कहा कि बिना आक्सीजन के जीवन की कल्पना बेईमानी है। चन्द्रशेखर जायसवाल ने कहा कि आज जो प्राकृतिक सुन्दरता खत्म हो रही है, उसका कारण अधिक संख्या में पेड़ का कटना है। पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व सचिव संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि हर एक व्यक्ति यह संकल्प ले कि कम से कम एक पेड़ जरूर लगाये। इसी क्रम में संतोष अग्रहरि, धर्मेन्द्र सेठ, अनिल गुप्ता, संदीप पाण्डेय, मनोज अग्रहरि सहित अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन से लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस मौके पर सलमान शेख, दीपक बाधवा, पवन प्रजापति, डा. गौरव प्रकाश, सत्वीर चिटकारिया, दिलीप जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, अतुल गुप्ता, मृत्युंजय सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक जेसी अमित निगम ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home