देवी मन्दिरों में सेवा कार्य करने वाले स्काउट/गाइड बच्चे सम्मानित


जौनपुर। बेचन राम बनमाली लाल पटेल स्वतंत्र रोवर/रेंजर एवं स्काउट/गाइड मेंजा-मड़ियाहूं के बच्चों द्वारा चैत्र नवरात्रि में शक्तिपीठ मैहर मन्दिर परमानतपुर सहित मां शीतला चौकियां धाम में किये गये सेवा कार्य का प्रतिफल शुक्रवार को मिला। मैहर मन्दिर के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने स्काउट/गाइड के सभी 25 बच्चों को नारियल, चुनरी, मीठा, श्रृंगार देकर विदाई किया। साथ ही ग्रुप के संरक्षक शरद पटेल द्वारा बीते 12 वर्षों से अनवरत किये जा रहे सहयोग पर उन्हें अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् जहां श्री जायसवाल ने सभी को धन्यवाद दिया, वहीं श्री पटेल ने इन बच्चों के अभिभावकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजीव मौर्य ने किया। अन्त में निशा यादव ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रेखा, अमृता, प्रियंका, साक्षी, सुमन, सोनी, सतीश मौर्या, सचिन, अमित, शिवम, केशव, अजय, दीपक, उद्देश्य, प्रतीक मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home