विभागीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत किसानों तक पहुचायेंः डीएम


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ जहां भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओंकार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 55 खेत तालाब का निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। इसकी चयन प्रक्रिया हो चुकी है। इसकी साइज 22ः20ः3 मीटर में है। इसकी कुल लागत 105000 है। इससे 50 प्रतिशत किसान द्वारा वहन किया जायेगा जबकि शेष डी.बी.टी. के माध्यम से भेजी जायेगी। धनराशि अभी प्राप्त नहीं है जिसके प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि जिले में 85125 किसानों का मृदा परीक्षण कराया गया है जिसमें से राम आसरे, लालमनि, राम लौटन, फौजदार, छितनु को मृदा स्वास्थ्य कार्ड रिपोर्ट दिया गया। अधिशासी अभियंता नलकूप चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि जिले में कुल 531 नलकूप चालू हालत में हैं। 9 यांत्रिक व 7 विद्युत दोष से खराब हैं। अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके सिंह ने बताया कि जिले के सभी तालाबों को 15 मई तक नहरों से भरा जायेगा। मनरेगा के तहत 500 तालाबों की खुदाई कराकर इस वर्ष भी जल से भरा जायेगा। जिले में 55 हजार मिट्रिक टन का लक्ष्य गेहूं खरीद के लिये रखा गया है जिसमें 101 क्रय केन्द्रों द्वारा 12943 कुन्तल गेहंू 1625 रुपये की दर से खरीदा गया है। ई. पेमेंट के माध्यम से किसानों के खाते में राशि भेजी जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिले में किसानों के आलू भण्डारन करने की व्यवस्था शाहगंज एवं जगदीशपुर में किया गया है। जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे ने बताया कि जिले में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि 9 करोड़ 23 लाख 85 हजार रूपये का भुगतान गन्ना किसानों का किया गया है। शेष 81.63 करोड़ रूपये का भुगतान 3 दिन के भीतर कर दिया जायेगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि खुरपका, मुंहपका पशुओं के रोगों के लिये 890674 का टीकाकरण कराया जा चुका है। पशुओं की बिमारी के लिये एपीएल के लिये 25 प्रतिशत जमा करना एवं बीपीएल परिवारों के लिये 10 प्रतिशत जमा कर जीवन बीमा करा सकते हैं। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि 2 करोड़ रूपये किसानों का फसल बीमा योजना कराया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2016 खरीफ बैंकों से क्षत्रिपूर्ति टीबीटी के माध्यम से भेजा गया है। नाबार्ड प्रबन्धक आशीष तिवारी ने बताया कि किसान अपने केसीसी का नवीनीकरण अवश्य करा लें। कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया ने किसानों के लिये विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। अन्त में जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने शासन के निर्देशानुसार किसानों के लिये अपने विभागीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर खरीफ 2017 में कृषि निवेश की व्यवस्था, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ/रबी फसलों का स्केल आफ फाइनेंस, गेहूं क्रय केन्द्रों की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी सहित तमाम सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home