सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे सी.आर.पी.एफ. वाहन की मारुती कार से टक्कर होने के बाद दो राहगीरों की मौत हो गई। घटना के बाद लोग सडक़ों पर उतर आए और सडक़ों को अवरुद्ध करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने सी.आर.पी.एफ. वाहन को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सी.आर.पी.एफ. के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
एस.एच.ओ. निशात मोहम्मद अनवर खान ने घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। मृतक की पहचान मोहम्मद अश्रफ हाफिज पुत्र अली मोहम्मद हाफिज निवासी दनपुरा ब्रैन निशात के रुप में हुई है। सूत्रों ने कहा कि घटना में घायल तीन अन्य लोगों में से एक और की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
खबर लिखे जाने तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण थी और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल की और रवाना कर दिया गया।
खबर लिखे जाने तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण थी और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल की और रवाना कर दिया गया।

No comments
Post a Comment