निषादराज की मनायी गयी जयंती, निकली शोभायात्रा


जौनपुर। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय निषाद संघ सहित अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निषादराज की जयंती मनायी गयी। इस उपलक्ष्य पर आकर्षक झांकियों के बीच रथयात्रा निकाली जायेगी जो सद्भावना पुल से शुरू होकर अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने निषादराज के चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राम चरित्र निषाद एवं विशिष्ट अतिथि फूलचन्द्र निषाद रहे। इस अवसर पर राजकुमार निषाद, मनोज निषाद, अश्वनी निषाद, पुष्पेन्द्र निषाद, प्रदीप निषाद, अमरीश निषाद, छोटे लाल निषाद, प्रदीप निषाद के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home