हम को नबी की शाने रिसालत पसंद है : आदर्श सेठ


जौनपुर । पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.) के पद चिन्हों पर चल कर ही विश्व में अमन , शान्ति हो सकती है । क्यूँ की हजरत मोहम्मद स.अ. पुरे आलम के लिए रहमत बनाकर दुनिया में भेजे गए हैं । जाती , धर्म , सम्प्रदाय , भेद -भाव की कुंठित मानसिकता से ऊपर उठ कर उन्होंने दुनिया को सच्चाई के मार्ग पर चल कर सही जीवन जीने का संदेश दिया है । यही उनकी शाने रिसालत है और नबी के चाहने वालों को उनकी शाने रेसालत पसंद है ।
यह बातें शनिवार को नगर के मोहल्ला ताड़तला तुतीपुर नई कालोनी में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा व अंजुमन अल्विया द्वारा आयोजित तरही नज्मख्वानी के मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि आदर्श सेठ ने कही । उन्होंने कहा की हजरत मोहम्मद स.अ.ने सदा ईमान और सदाचार का पैगाम दुनिया दिया । इसलिए इंसानों की यह नैतिक जिम्मेदारी है की नबी के पद चिन्हों पर चल कर अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करें । उन्होंने कहा की तरही नज्म का आयोजन भी उनकी शाने रिसालत पर प्रकाश डालने और उनके दिशा निर्देशन पर चलने की प्रेरणा देता है । तरही नज्म ख्वानी में लखनऊ , वाराणसी , बस्ती , जौनपुर , मछली शहर से आये दर्जनों अंजुमन नात ख्वाहों ने हजरत मोहम्मद स.अ.की शान में नाते शरीफ का नजरान-ए-अकीदत पेश किया । कार्यक्रम का आगाज हाफिज नूर ने तिलावते कलामे पाक से किया । नातेशारीफ़ का यह सिलसिला नमाजे ईशा के बाद शुरु हुआ और पूरी रात चलकर फज्र की अजान के पहले समाप्त हुआ । इस मौके पर जगदीश प्रसाद गप्पू मौर्या , निखलेश सिंह , साबिर कुरैशी , अंजुम सिद्दीकी , जीशान फारुकी , रियाजुद्दीन सोनू , अकरम अंसारी , मोहम्मद बेलाल , मोहम्मद रिजवान , मोहम्मद शाहिद , दानिश फारुकी , अफजल अल्वी , शहंशाह खान , शाकिर आदि लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता सोनू सेठ व संचालन शमीम अहमद ने किया ।

No comments

Post a Comment

Home