
इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि पेट्रोल के दाम में 3.77 रुपए प्रति लीटर कटौती की गई है। इसमें राज्य लेवी शामिल नहीं है। यानी स्थानीय लेवी को शामिल करने पर कटौती अधिक होगी। इसी तरह डीजल के दाम में 2.91 रुपए प्रति लीटर कटौती की गई है। इस कटौती में राज्य लेवी शामिल नहीं है। इससे पहले इनके दाम में 16 जनवरी को संशोधन किया गया था।
No comments
Post a Comment